पीएचसी में फ्रिज न कूलर, मरीज व स्टाफ परेशान
बांदा, मई 23 -- नरैनी, संवाददाता। गुढ़ाकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। सरकार के लगातार प्रयास के बाद ग्रामीणांचल के अस्पतालों में सुधार नहीं हो रहा है। बिना कूलर व फ्रिज के यहां मरीज व स्टाफ गर्मी में बेहाल हैं। वहीं दवाएं सुरक्षित रखने की चुनौती है। मजबूरी में यहां से मरीज सीएचसी भेज दिए जाते हैं। गुढ़ाकला गांव का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों बदहाली से जूझ रहा है। इलाज व जांच सहित अन्य सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में मरीजों को इलाज और जांच के लिए 10 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र की पूरी व्यवस्था केवल एक फार्मासिस्ट और एक वार्ड ब्वाय के भरोसे है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें प्राथमिक उपचार देकर वापस भेज दिया जाता है। गंभीर मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.