मेरठ, मई 30 -- टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और रोकथाम के उद्देश्य से शनिवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना में निशुल्क चेस्ट एक्स-रे कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्षा सबीला अंसारी व पूर्व चेयरमैन निज़ाम अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर सबीला अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान जनहित में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कैंप का लाभ उठाने तथा अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी जांच के लिए प्रेरित करने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कैंप में विशेष रूप से टीबी के जोखिम वाले व्यक्तियों की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन इनमें 60 वर्ष से अधिक आयु के बुज...