उरई, मार्च 23 -- कालपी। कालपी पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टरों ने 67 मरीजों का इलाज कर बदलते मौसम में स्वास्थ के प्रति परामर्श दिया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉ. अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 67 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 39 पुरुष और 28 महिला मरीज शामिल रहे। शुगर के 6 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 7 व 8 मरीजों की जांच की गयी। महिला चिकित्सक डॉ रंजना सिंह ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुये जागरूक किया। डॉ. पोरवाल ने नागरिकों को जागरुक करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मौसम बदल रहा है बदलते हुए मौसम के दौरान बीमारी उत्पन्न होती है इसलिए सभी लोग स्वास्थ्य सतर्क रहें तथा दीवार होने की स्थिति में डॉक्टर...