अररिया, जून 5 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पीएचसी कुर्साकांटा में ड्रेसर नहीं रहने से चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के द्वारा मरहम पट्टी सहित ड्रेसिंग का काम करना पड़ रहा है। इससे मरीजों सहित चिकित्सकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जमील अहमद ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व सेवानिवृत हो गए हैं। इसके बाद से ड्रेसर का पद रिक्त पड़ा है। यहां ड्रेसर के दो पद स्वीकृत हैं। दोनों पद रिक्त है। इमरजेंसी के समय ड्रेसर का काम चिकित्सक को करना पड़ता है। यही नहीं कभी कभी तो एएनएम या फिर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी से काम लेना पड़ता है। समाजसेवी दिलीप झा, युवा नेता रवि शंकर, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष शहबाज आलम, उप मुखिया मो इब्रान, मो शाहजहां ने सरकार से ड्रेसर के रिक्त पद पर बहाली करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- डॉक्टरों की कमी से ...