मैनपुरी, नवम्बर 28 -- कुसमरा। नगर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से अवैध वाहनों का अड्डा बन गया था, जिससे अराजक तत्वों का हौसला बढ़ा और मरीजों व महिला स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया और उनका चालान भी किया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में दिन-रात लगभग एक दर्जन वाहन खड़े रहते थे। चिकित्सा प्रभारी डा. रवी मोहन ने कई बार स्थानीय पुलिस को सूचित किया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हिंदुस्तान में शुक्रवार को इस मामले पर खबर प्रकाशित होने के बाद कुसमरा चौकी इंचार्ज सुग्रीव सिंह मय पुलिस बल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पहले लोगों को सूचित कर वाहनों को हटवाया। जिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.