बक्सर, अप्रैल 23 -- पेज पांच के लिए ---- पर्ची डुमरांव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लैब व दवा वितरण केन्द्र में नहीं लगी है एसी बढ़ते तापमान, गर्म हवा व धूप की तपिश से दवा खराब होने की बनी संभावना सीएस ने लैब एवं दवा वितरण केन्द्र में एसी लगाने से खड़े कर दिए अपने हाथ डुमरांव, निज संवाददाता। दवा को सुरक्षित रखने के लिए ठंड का वातावरण होना जरूरी है। धूप की तपिश व गर्म हवा के बीच दवा को सुरक्षित रखना स्वास्थ्यकर्मियों के लिए और जरूरी हो गया है। पर, आश्चर्यजनक है कि डुमरांव पीएचसी में इसकी कोई व्यवस्था नहीं है। जिस हॉल में मरीजों का इलाज व दवा वितरण किया जाता है उसमें एसी नहीं लगी है। इतना ही नहीं पीएचसी में जांच के लिए जो लैब है, उसमें भी एसी नहीं है। पीएचसी प्रभारी और डॉक्टरों का कहना है कि दोनों हॉल में एसी जरूरी है। इसकी जानकारी संबंधित...