पीएचसी में एमएमडीपी कार्यशाला आयोजित
सीतामढ़ी, मई 28 -- शिवहर/ पुरनहिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरनहिया में रोग प्रबंधन एवं दिव्यांगता निवारण (एमएमडीपी) कार्यशाला एवं आशा दिवस बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिभास कुमार ने की। कार्यशाला का उद्देश्य फाइलेरिया एवं कालाजार जैसी उपेक्षित उष्णकटिबंधीय बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रभावित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना रहा। बैठक में फाइलेरिया मरीजों के लिए एमएमडीपी किट के सही उपयोग, नियमित सेल्फ केयर, फाइलेरिया जनित दिव्यांगता की रोकथाम, दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए मरीजों की सूची तैयार करने एवं पंजीकृत मरीजों के नियमित फॉलोअप को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही कालाजार नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा भी की गई.
सेल्फ केयर की दी गई जानकारी कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.