सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- पुपरी। पीएचसी पुपरी में सीएचओ व एएनएम की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कफील अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सभी 22 सीएचओ का ससमय संचालन के लिए आदेशित किया गया। सभी एचडब्लूसी पर दवा वितरण, बीपी जांच, लैब टेस्ट सेवा उपलब्ध कराने के निर्देशित किया गया। सीएचओ पर टीबी संदेही व्यक्ति का स्क्रीनिंग कर पोर्टल पर इंट्री करने को कहा गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सीएचओ व एएनएम को समय पर केंद्र नही खोलने पर कार्यवाही की चेतावनी दिया। इस मौके पर डॉ. कुलदीप चौधरी, बीएचएम समीर भारती, बीसीएम पूजा कुमारी, बीएम एंड ई प्रियंका मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...