उरई, मार्च 23 -- कालपी। संवाददाता कालपी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकीय टीमों के द्वारा 67 मरीजों का उपचार करके बदलते मौसम में स्वास्थ के प्रति परामर्श दिया गया।जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 67 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 39 पुरुष तथा 28 महिला मरीज शामिल रहे।इस दौरान शुगर के 6 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 7 व 8 मरीजों की जांच की गयी। महिला चिकित्सक डॉ रंजना सिंह ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुये जागरूक किया। मेले में टेबलेट तथा सामग्रियों का वितरण कर परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में नागरिकों जागरूक किय...