घाटशिला, फरवरी 26 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया में 'कायाकल्प' कार्यक्रम के तहत गुणवत्ता मूल्यांकन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिला स्वास्थ्य समिति जमशेदपुर से आई आकलनकर्ता सुमन मंडल और सरिता कुमारी ने केंद्र की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया। वहीं, निरीक्षण के दौरान टीम ने ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण केंद्र, लैब और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली की बारीकी से जांच की। टीम ने मुख्य रूप से संक्रमण नियंत्रण के मानकों, जैसे हैंडवॉश स्टेशन, सैनिटाइजेशन और कचरा पृथक्करण की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही दवा स्टॉक और टीकाकरण रजिस्टरों के रखरखाव का भी अवलोकन किया गया। बहरागोड़ा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.उत्पल मुर्मू ने कहा कि कायाकल्प कार्यक्रम स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.