बिजनौर, फरवरी 27 -- मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने शुक्रवार को पीएचसी बुढ़नपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ ने अपनी शुगर जांच भी करवाई। साथ ही पीएचसी पर कोई डाक्टर नहीं होने के चलते सीडीओ ने स्योहारा सीएचसी में तैनात डॉ. तृप्ति पांडे को यहां तीन दिन ड्यूटी के निर्देश भी दिए। इसके अलावा पीएचसी में अन्य सुविधाओं के लिए भी आश्वासन दिया। शासन के निर्देशों के अनुसार शुक्रवार को सीडीओ रणविजय सिंह ने ग्राम पाइन्दापुर, बुढ़नपुर में एक ग्राम चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में जिले स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान, बीडीओ विक्रम सिंह रहे, जिसमें जनता दरबार लगाकर समस्याओं का निस्तारण किया गया। चौपाल के बाद दोपहर 2 बजे सीडीओ ने बुढ़नपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण भी किया। सीडीओ ने दव...