संतकबीरनगर, मार्च 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड कर दिया जाए तो यहां स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और आसपास के हजारों लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान समय में सीमित संसाधनों के बीच अस्पताल में आने वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिससे कई बार मरीजों को आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं।बघौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन बघौली, बखिरा, बेलहर सहित आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लग जाती है। ओपीडी में लंबी कतारें देखी जा...