मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुशहरी, हिसं। पीएचसी में गुरुवार को प्रभारी सहित पांच स्वास्थ्यकर्मियों की सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने हाजिरी काट दी। बताया जाता है कि भाजपा नेता सतीश कुमार 10 बजे अस्पताल पहुंचे थे। ओपीडी का पुर्जा कट रहा था, लेकिन चिकित्सक डॉ. मंजरी उपस्थित नहीं थीं। इसके बाद भाजपा नेता ने सीएस को सूचना दी। सीएस ने उपस्थिति पंजी मंगवाकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रीति, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मो. इसरार अहमद, बीसीएम जयकांत सदा, प्रधान सहायक मो. जावेद, डॉ. मंजरी की हाजिरी काट दी। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अस्पताल कर्मियों ने सिविल सर्जन को बताया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रीति जांच में गई हैं, जबकि प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं बीसीएम छुट्टी का आवेदन देकर गए हुए हैं। सीएस ने स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.