मुजफ्फरपुर, नवम्बर 18 -- बंदरा। प्रखंड के पीएचसी प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद ने मंगलवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) रामपुरदयाल, एचडब्ल्यूसी रतवारा, मतलुपुर और पटसारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। बताया कि निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, मरीजों के इलाज, दवा वितरण, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, बंध्याकरण समेत अन्य योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं, बरतने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ठंड के दौरान मरीज के लिए खास व्यवस्था करने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.