बहराइच, मार्च 29 -- बहराइच,संवाददाता। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की मौजूदगी में मरीजों की जांच कर इलाज व दवाएं मुफ्त में वितरित की गईं। चिकित्सकों ने खानपान संग योगाभ्यास को दैनिक जीवन में शामिल करने का सुझाव दिया। मिहींपुरवा के उर्रा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।इस मेले में चिकित्सक ने 40 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया। प्रभारी चिकित्सक डा हीरालाल ने बताया कि मरीजों को शुगर बीपी और मलेरिया जैसी विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। उपचार किए जाने वाले 40 मरीजों में 24 पुरुष 11 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल है। चिकित्सक ने बताया कि बदलते मौसम के कारण मेले में आए अधिकांश मरीज बुखार और खांसी की शिकायत लेकर पहुं...