पीएचसी पर मिला ताला, वेतन रोकने के साथ कई स्वास्थ्य कर्मियों का तबादला
हाथरस, मई 24 -- हाथरस। यह कहना गलत नहीं होगा इन दिनों जिले का स्वास्थ्य विभाग भगवान भरोसे चल रहा है। आलम है कि सुबह आठ बजे के बाद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुल रहे हैं। शनिवार को सीएमओ एकाएक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पर निरीक्षण के लिए पहुंचे तो पीएचसी पर कोई चिकित्सक और स्टाफ नहीं मिला और ताला लगा हुआ था। इस पर सीएमओ द्वारा पीएचसी पर तैनात कई स्वास्थ्य कर्मियों का तबादला करते हुए वेतन रोकने के आदेश दिए। इसके अलावा सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन और सासनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्यकर्मी गैर हाजिर मिले। इस पर उन्होंने तबादला किए जाने के साथ वेतन रोके जाने के आदेश दिए हैं。
पीएचसी पर मिला ताला, चिकित्सक और फार्मासिस्ट का तबादला सीएमओ डॉ. राजीव रॉय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर सुबह 8.20 बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.