पूर्णिया, मार्च 13 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगाए गए दो हाईमास्ट लाइट वर्षों से खराब पड़े हैं, लेकिन अब तक उन्हें ठीक कराने की कोई पहल नहीं हुई है। इसके कारण शाम होते ही अस्पताल परिसर में अंधेरा छा जाता है और मरीजों व उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व के दो विधायकों के कार्यकाल में पीएचसी के मुख्य गेट के पास दोनों हाईमास्ट लगाए गए थे। शुरुआत में इन लाइटों से पूरे परिसर में पर्याप्त रोशनी रहती थी, लेकिन समय के साथ सभी लाइटें खराब हो गईं और धीरे-धीरे दोनों हाईमास्ट पूरी तरह बंद हो गए। लोगों का कहना है कि करीब दो वर्ष पहले एक हाईमास्ट को ठीक कराने के लिए कंपनी के लोग ले गए थे, लेकिन अब तक उसे वापस नहीं लगाया गया। वहीं दूसरा हाईमास्ट भी खराब पड़ा है...