संतकबीरनगर, अप्रैल 18 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। पीएचसी दुधारा परिसर स्थित सरकारी आवास में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। चोर स्टाफ नर्स के आवास को निशाना बनाते हुए पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। कीमती सामान लेकर फरार हो गए। खास बात यह है कि घटनास्थल थाना मुख्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, बावजूद इसके चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुधारा में तैनात स्टाफ नर्स पुष्पा शर्मा ने थाने पर दी तहरीर में लिखा है कि दोपहर करीब 2 बजे प्रसव कराने के लिए अस्पताल गई थीं। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्यकर्मी के मकान का ताला तोड़ नगदी समेत लाखों की चोरी इसी दौरान चोरों ने उनके आवास को निशाना बनाया। शाम करीब 4:30 बजे जब वह वापस लौटीं तो मेन दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे ...