रुडकी, मार्च 2 -- रुड़की, संवाददाता। राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ की ओर से सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढंडेरा परिसर में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तथा फूलों की वर्षा कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में रंगों और उमंग का माहौल रहा। संगठन के जिलाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। सभी को इस पर्व को शांतिपूर्वक और मर्यादित ढंग से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे सभी त्योहार भारतीय संस्कृति की पहचान हैं और इन अवसरों पर सामाजिक समरसता का संदेश देना आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...