पीएचसी डुमरियाडीह में लगा मेला, मरीजों का इलाज किया
गोंडा, जून 21 -- वजीरगंज। स्वास्थ्य क्षेत्र के पीएचसी पिपरी व डुमरियाडीह में रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन हुआ। पीएचसी डुमरियाडीह में डाक्टर कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुल 53 मरीज देखे गए। इस दौरान अनुराग सिंह फार्मासिस्ट, राधा त्रिपाठी एनम, सेडू राम कुलदीप, अंजनी कुमार मिश्रा, उपस्थित रहे। डॉ. नेहा तिवारी ने बताया कि मेले में कुल 34 मरीज का इलाज किया गया। इस दौरान फार्मासिस्ट शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रियंका, शैलेन्द्र कुमार तिवारी वार्डबॉय रहे। यह भी पढ़ें- जनआरोग्य मेले में हुआ मरीजों का इलाज यह भी पढ़ें- 57 चिकित्सकों की टीम ने 984 मरीजों का किया इलाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.