श्रावस्ती, जनवरी 3 -- जमुनहा,संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जमुनहा को जाने वाली सड़क काफी समय से बदहाल पड़ी है। सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे मरीजों व तीमारदारों तथा अन्य लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर जमा होकर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बना देता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण न होना समस्या की सबसे बड़ी वजह है। आसपास बने मकानों का पानी सीधे सड़क पर बहता है, जिससे सड़क लगातार खराब होती जा रही है। इसी मार्ग से एंबुलेंस, निजी वाहन, दोपहिया वाहन और पैदल मरीज व तीमारदार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचते हैं। खासकर गंभीर मरीजों को लेकर जाने वाले तीमारदारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस और वाहन गड्ढों में फंस जात...