गाजीपुर, मई 5 -- जमानियां। कस्बे स्थित पीएचसी में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एमबीबीएस महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग जोर पकड़ रही है। अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की महिलाएं निजी और स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के लिए महिला डॉक्टर से परामर्श लेने में अधिक सहज महसूस करती हैं। वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला डॉक्टर का पद लंबे समय से रिक्त है, जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मजबूरन महिलाएं आयुर्वेदिक चिकित्सक या निजी अस्पतालों का सहारा ले रही हैं। यह भी पढ़ें- छह स्वीकृत पद के स्थान पर एक चिकित्सक, महिला डॉक्टर एक भी नहीं वारसी ने बताया कि महिला डॉक्टर की तैनाती से मातृ एवं शिशु स्वा...