जौनपुर, जनवरी 30 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चवरी में शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे तक ताला बंद रहने से ग्रामीण नाराज हो गए। बनपुरवा, मझगवां गांव के ग्रामीणों ने बताया कि वह सुबह से ही स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद रहे लेकिन काफी देर तक न तो डॉक्टर पहुंचे और न ही केंद्र खोला गया। घंटों इंतजार के बाद भी अस्पताल के गेट का ताला नहीं खुला तो कई मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा। जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की। मौके पर रामकिशुन राम, भैयालाल बिंद, अबरार, मझगवां कला निवासी दिलीप यादव, सुजीत यादव और आनंद यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर समय से डॉक्टर और कर्मचारियों मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.