पीएचसी खाईंपार, (गुलाबबाग) : निरीक्षण में औपचारिकता
बांदा, मई 24 -- शहर में खाईंपार पीएचसी में सुबह नौ बजे से शुरू हुए जन आरोग्य मेले में 23 मरीज पहुंचे। चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद आरिफ ने प्रत्येक मरीज को दो से चार मिनट में देखा और दवाएं देकर चलता कर दिया। 11 बजे के बाद एक भी मरीज नहीं पहुंचा। इस बीच डॉक्टर व पूरा स्टाफ इधर-उधर रहा। 12.30 बजे जैसे ही फोन आया और सिटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने की जानकारी दी तो पूरा स्टाफ अलर्ट हो गया। आनन-फानन में कुर्सियां साफ की, ठंडे पानी का डिब्बा व गिलास रखवाया। बाहर काउंटर में आलमारी से निकालकर ओआरएस के पैकेट रखे गए। इसी बीच सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला पहुंचे और ओपीडी में रजिस्टर देखा, वार्ड में बेड की स्थिति देखी, जिसमें देख कर लग रहा था कि यहां कभी मरीज भर्ती ही नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आजाद नगर:18 मरीज पहुंचे फटे व गंदे चद्दर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.