गाजीपुर, जनवरी 21 -- जमानियां। भाजपा मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को ज्ञापन सौंपकर कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि अपग्रेडेशन से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, अधिक आबादी को कवर किया जा सकेगा और विशेषज्ञ सेवाएं जैसे स्त्री रोग, बाल रोग, सर्जरी, आंतरिक चिकित्सा और दंत चिकित्सा उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को बड़े अस्पतालों तक जाने की जरूरत कम होगी। बेहतर बुनियादी ढांचा, डायग्नोस्टिक लैब, दवाइयां और उपकरण उपलब्ध होंगे। प्रभारी चिकित्सक डॉ. रुद्रकांत सिंह ने कहा कि आवश्यक रिपोर्ट उन्हें लिखित रूप में प्रस्तुत की जाएगी। सीएचसी बनने से स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार संभव होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.