बाराबंकी, अप्रैल 16 -- सूरतगंज, संवाददाता। सरकार जहां एक ओर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुढ़ियामऊ के मुख्य गेट के सामने कूड़े का अंबार जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रहा है। शिकायत के बाद भी सफाई तक नहीं कराई गई। कस्बा सुढ़ियामऊ के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य भवन के सामने कई वर्षों से कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जिससे उठने वाली दुर्गंध मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। इलाज के लिए अस्पताल आने वाले लोगों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बना रहता है। यह भी पढ़ें- मेडिकल कचरा से बिगड़ रही मिट्टी, पानी और हवा की सेहत अस्पताल परिसर में फैली गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.