पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का वेतन बंद, जवाब तलब
जहानाबाद, अप्रैल 13 -- अरवल, निज संवाददाता। सिविल सर्जन डॉक्टर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा 9 अप्रैल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरवल कोरियम का निरीक्षण किया गया था जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राष्ट्रीय कार्यक्रम से अनुपस्थित पाए गए थे। इस मामले में सिविल सर्जन के द्वारा कार्रवाई करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के वेतन बंद कर स्पष्टीकरण किया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पासमा कार्यक्रम चल रहा था और वैसे कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नहीं होना काफी दुर्भाग्य है। ऐसे में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी स्पष्टीकरण देंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी टीकाकरण एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम है उसमें सभी को उपस्थित रहना अनिवार्य है जो उपस्थित नहीं रहेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.