कटिहार, फरवरी 14 -- बारसोई निज प्रतिनिधि बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने बारसोई पीएचसी की बदहाल स्थिति का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण क्षेत्र की जनता को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। विधायक ने सदन में मांग की कि बारसोई में शीघ्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर और सुविधाजनक इलाज मिल सके। साथ ही विधायक ने बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के बलरामपुर एवं बरसोई अंचल को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने तथा भूमाफियाओं पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.