पीएचसी की चहारदीवारी निर्माण में अनियमितता का आरोप
मऊ, जून 9 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलपुर में क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए चहारदीवारी निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज मेघवाल ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में पुराने ईंटों का उपयोग किया गया तथा मानकों के विपरीत पश्चिम दिशा में एक अतिरिक्त गेट खोल दिया गया, जिससे सरकारी भूमि और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मनोज मेघवाल ने बताया कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में पश्चिम दिशा में बनाए गए गेट को तीन दिन के भीतर बंद कराने की बात कही थी। वहीं खंड विकास अधिकारी ने भी संबंधित जूनियर इंजीनियर एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.