जौनपुर, अप्रैल 25 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी सतहरिया और पीएचसी मुंगराबादशाहपुर में प्रर्याप्त दवाएं उपलब्ध नहीं है। जिससे जरूरत मंदों को विवशता में बा हर से दवा खरीदना पड़ रहा है। जबकि सेंटरों पर अपेक्षा के अनुरूप पीड़ितों को दवा उपलब्ध कराने की मांगें बराबर सामाजिक संगठनों द्वारा उठाई जा रही है। योगश कुमार गुप्त, अरुण तिवारी, अनिल तिवारी ने कहा कि अधिकांश दवा बाहर से लेने के लिए लिखी जा रही हैं। जो लिखी भी जा रही है, उसका भुगतान सरकारी स्तर से नहीं हम लोगों को करना पड़ रहा है। चन्द शेखर शुक्ला, हिमकर पाण्डेय, राजबहादुर चौरसिया, सालिकराम पटेल, सुभाष चन्द्र पटेल आदि ने जिला प्रशासन से सेंटरों पर प्रर्याप्त दवा उपलब्ध कराने, स्टाक बोर्ड पर दवा का स्टॉक अंकित करने तथा बाहर लिखे गए दवा का सरकारी भुगतान कराने की मांग की है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.