फतेहपुर, जून 30 -- असोथर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) असोथर में 24 जून को डीएम निधि गुप्ता वत्स और सीएमओ डॉ. यूबी सिंह के औचक निरीक्षण के दौरान मिली शिकायतों की जांच के लिए मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. शाहबुद्दीन के नेतृत्व में टीम पहुंची। निरीक्षण के बाद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के स्थानांतरण और फार्मासिस्ट को मुख्यालय संबद्ध करने के निर्देश दिए गए थे। डिप्टी सीएमओ डॉ. शाहबुद्दीन ने बताया कि निष्पक्ष और विस्तृत जांच के दौरान अब तक अधिकांश आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है। टीम स्वास्थ्य केंद्र के अभिलेखों, दवा वितरण व्यवस्था तथा मरीजों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर तथ्य जुटा रही है। सभी संबंधित पक्षों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय जांच रिपोर्ट के आधार पर सक्षम अधिकारियों द्वारा लिया जाएगा। जांच के दौरान...