कन्नौज, जून 3 -- जलालाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनोखी में डॉक्टर की अनुपस्थिति और अस्पताल परिसर में फैली गंदगी को लेकर प्रकाशित समाचार का स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। मामले की जांच शुरू करते हुए संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

चिकित्सक की अनुपस्थिति तीन दिन पूर्व प्रकाशित समाचार में बताया गया था कि पीएचसी अनोखी में चिकित्सक के अनुपस्थित रहने पर फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय मरीजों को देखकर दवाएं दे रहे थे। केंद्र पर दो मरीजों को ड्रिप भी लगाई जा रही थी। नियमानुसार चिकित्सक के परामर्श और पर्चे के आधार पर ही फार्मासिस्ट दवा वितरित कर सकता है, लेकिन मौके पर फार्मासिस्ट द्वारा ओपीडी संचालन किए जाने का मामला सामने आया था।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्देश मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी...