चतरा, दिसम्बर 13 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। झारखण्ड इटखोरी की बेटी पीएचडी शोधार्थी अर्पना कुमारी को भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा दिल्ली में आयोजित 41वें राष्ट्रीय दलित लेखक सम्मेलन में वीरांगना सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने तथा दलित, शोषित एवं वंचित लड़कियों की शिक्षा के उत्थान के लिए किए गए उत्कृष्ट सामाजिक प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। अर्पणा कुमारी बड़कागांव प्रखंड के यदुनंदन प्रसाद एवं श्रीमती यशोदा देवी की बहू हैं तथा चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड स्थित ग्राम करनी नवल किशोर नवल एवं श्रीमती सरिता देवी की पुत्री हैं। 12 दिसंबर 2025 को दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन में अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस.पी. सुमनाक्षर ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।यह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.