मुरादाबाद, मार्च 31 -- मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विवि कैंपस में पीएचडी करने वाले छात्रों को कॉलेजों के प्रोफेसरों के सानिध्य में शोध करना होगा। विवि में शिक्षकों की नियुक्ति न होने के कारण ये व्यवस्था लागू की जा रही है। पीएचडी के इंट्रेंस के परिणाम घोषित होने के बाद से अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। शोधार्थियों को उनके विषय से संबंधित विशेषज्ञ के लिए गुरु जंभेश्वर विवि से संबद्ध कॉलेजों के प्रोफेसरों को लगाया जाएगा। कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति होने के बाद ही कैंपस में शोध मार्गदर्शन की व्यवस्था पूरी तरह लागू हो सकेगी। नियुक्तियां होते ही शोध कार्यों और शैक्षिक कार्यों में तेजी आएगी।विवि ने पार्ट टाइम पीएचडी की फीस 50 हजार रुपये घटाईगुरु जंभेश्वर विवि कैंपस में पीएचडी के लिए आवेदन करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.