गोरखपुर, अगस्त 14 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी उपाधि प्राप्त शोधार्थियों को विधिवत उपाधि प्रदान करने के लिए 'शोधार्थी सम्मान समारोह-2026' का आयोजन 18 अगस्त को विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में संबंधित समितियों की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को हुई है। निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय से पीएचडी उपाधि प्राप्त 470 से अधिक शोधार्थियों को समारोह के लिए आमंत्रित करेगा। समारोह में संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, निदेशक तथा विश्वविद्यालय के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के कुलपति प्रोफेसर केएन सिंह होंगे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया विश्वविद्यालय में शुरू हुई सत्र 2024-202...