अल्मोड़ा, जुलाई 23 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में पीएचडी में प्रवेश के लिए भी कम ही छात्र-छात्राओं ने इच्छा जताई है। विवि में पीएचडी की 444 सीटों के सापेक्ष महज 367 अभ्यर्थियों ने ही आवेदन किया है। एसएसजे विवि की ओर से 26 जुलाई को पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा होनी है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, लेकिन सीटों के बराबर छात्र-छात्राओं ने भी पीएचडी के लिए आवेदन नहीं किया गया है। विश्वविद्यालय के कुल 22 विभागों में पीएचडी की कुल 444 सीटें अभी रिक्त चल रही हैं, लेकिन विश्विवद्यालय को केवल 367 अभ्यर्थियों के ही आवेदन प्राप्त हुए हैं। अगर आवेदन करने वाले सभी छात्र प्रवेश लेते भी हैं, तब भी 77 सीटें रिक्त रह जाएंगी। वहीं, विवि ने प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक ...