मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में पीएचडी नामांकन के लिए विवि प्रशासन ने सोमवार को नयी रिक्तियां जारी की हैं। इनमें इलेक्ट्रानिक्स में दो सीटें बढ़ी हैं। बाकी सीटें पहले की तरह हैं। पीएचडी के नोडल अफसर प्रो. नवेदुल हक ने बताया कि पहले जिन छात्रों ने यूएमआईएस पर आवेदन किया था, उन्हें फिर से समर्थ पोर्टल के माधयम से आवेदन करना होगा। छात्रों को अपनी फीस वापसी के लिए परीक्षा विभाग में आवेदन देना होगा। अप्रैल में पैट 2025 में नामांकन के लिए कई छात्रों ने आवेदन किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...