कानपुर, जुलाई 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। कृषि, फार्मेसी, एमएलटी और फिजियोथेरेपी विषयों के लिए आयोजित परीक्षा में 100 से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, एग्रोनॉमी, प्लांट पैथोलॉजी और सॉइल साइंस में सौ फीसदी उपस्थिति रही। डीन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. नमिता तिवारी ने बताया कि इन विषयों की लिखित परीक्षा पूरी हो गई है। शेष विषयों में प्रवेश प्रक्रिया यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट, गेट और अन्य राष्ट्रीय पात्रता परीक्षाओं के आधार पर पूरी की जाएगी। जिसकी तिथियां जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी होगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कृषि, फार्मेसी, फि...