पीएचडी में दाखिले को एक सीट पर पांच दावेदार
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में पीएचडी में दाखिले के लिए इस बार अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा रहेगी। 959 सीटों के सापेक्ष कुल 4823 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस तरह औसतन एक सीट पर करीब पांच अभ्यर्थियों की दावेदारी है। विश्वविद्यालय की ओर से 46 विषयों में 25 सितंबर तक आवेदन लिए गए थे। पीएचडी की कुल 959 सीटों में 489 सीट कॉलेजों में हैं। शेष सीटें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से संबंधित हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रवेश परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों की नजर विश्वविद्यालय के अगले कार्यक्रम पर है।संशोधन का आज अंतिम मौकापीएचडी प्रवेश-2026 के लिए सुधार विंडो 27 सितंबर से खुली है। सोमवार तक अभ्यर्थी आवेदनों में करेक्शन कर सकेंगे। पंजीकरण पूरा कर शुल्क जमा कर चुके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.