मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के कई छात्र नेताओं ने पीएचडी में दाखिले के लिए पोर्टल दोबारा खोलने के विरोध में विवि की रिसर्च एडवाइजरी कमेटी की संयोजक प्रो. संगीता कुमारी से मिलकर कहा कि हम पैट 2023-24 के लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साथ साजिश बर्दास्त नहीं करेंगे। विवि पैट 2025 के लिए नया आवेदन ले। छात्र राजद नेता डॉ. चंदन यादव ने कहा कि इसे नहीं रोका गया तो हम आंदोलन करेंगे। इस मौके पर छात्र लोजपा के प्रदेश प्रधान महासचिव गोल्डन सिंह, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आदित्य पासवान, तैयब खान, चंदन आजाद, चंदन पासवान, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, धनंजय सिंह, अभिजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...