पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पर लगी रोक
दरभंगा, जुलाई 15 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर्गत पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पीएटी)-2024 उत्तीर्ण अभ्यर्थी जो दो माह से नामांकन का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए बुरी खबर है। राज्यपाल सचिवालय ने लनामिवि के कुलसचिव को पीएटी-2024 का विज्ञापन रद्द कर बिहार राज्य विश्वविद्यालय पीएचडी अध्यादेश एवं नियमावली, 2026 के तहत नया विज्ञापन जारी करने का निर्देश बुधवार को जारी कर दिया है। राज्यपाल सचिवालय से इस आशय का पत्र जारी होने के साथ ही पीएटी-2024 की चल रही प्रक्रिया पर विराम लग गया है। पीएटी में सफलता प्राप्त कर काउंसिलिंग का इंतजार कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों को इस निर्देश से निराशा हाथ लगी है। इनमें से कई अभ्यर्थियों के लिए पीएचडी करने का यह अंतिम मौका था। लोकभवन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने इस संबंध में कुलसचिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.