बेगुसराय, जुलाई 16 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राज्यपाल सचिवालय ने एलएनएमयू के कुलसचिव को पीएटी-2024 का विज्ञापन रद्द कर बिहार राज्य विश्वविद्यालय पीएचडी अध्यादेश एवं नियमावली, 2026 के तहत नया विज्ञापन जारी करने का निर्देश 15 जुलाई को जारी किया। इस आशय का पत्र जारी होने के साथ ही पीएटी-2024 की चल रही प्रक्रिया पर विराम लग गया है। पीएटी में सफलता प्राप्त कर काउंसिलिंग का इंतजार कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों को इस निर्देश से निराशा हाथ लगी है। यह भी पढ़ें- पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पर लगी रोकराज्यपाल सचिवालय का निर्देश जारी पत्र में कहा गया है कि राज्यपाल सचिवालय ने मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से 24 नवंबर 2025 को जारी पीएटी-2024 की अधिसूचना के माध्यम से शुरू की गई पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया की स्थिति की समीक्षा की है। यह देखा गया है कि पीएटी-2024 ...