अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित 18 अप्रैल की तिथि आल दी गई है। अब यह परीक्षा 24 अप्रैल विवि परिसर के दो केन्द्र पर आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा में 1600 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर परीक्षा को पारदर्शी सम्पन्न कराने के लिए व्यवस्था की जा चुकी है। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही हैं और दोनों परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी का प्रबंध रहेगा। प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. फारूख जमाल ने बताया कि अभ्यर्थी 14 अप्रैल से विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा संबंधित सूचना भी विवि की वेबसाइट पर अपलोड है।--...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.