मुंगेर, अप्रैल 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। छात्र राष्ट्रीय जनता दल (छात्र राजद) के प्रदेश महासचिव ईशु यादव ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति से पीएचडी में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा (पीएटी) का शीघ्र आयोजन कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, लंबे समय से पीएचडी प्रवेश परीक्षा नहीं होने के कारण सैकड़ों शोधार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है और छात्र नामांकन के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।ईशु यादव ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया है कि, उच्च शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने और शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए समय पर परीक्षाओं का आयोजन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि, शैक्षणिक सत्र में लगातार हो रही देरी से छात्रों की पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि, स्थानी...