प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- ट्रिपलआईटी में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति आधारित पीएचडी कार्यक्रमों के लिए संशोधित रोलिंग विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत संस्थान या बाहरी फेलोशिप और कार्यरत पेशेवर श्रेणी में प्रवेश लिया जा सकता है। आवेदन की अगली अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। चयन दो चरणों में होगा। पहले चरण में 100 अंकों की दो घंटे की कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इसमें सामान्य और विभागीय विषयों के 50-50 अंकों के प्रश्न होंगे। गेट और नेट जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को इससे छूट मिलेगी। कार्यरत पेशेवर भी सीधे साक्षात्कार दे सकेंगे। दूसरे चरण में विशेषज्ञों का पैनल साक्षात्कार लेगा। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए शुल्क 500 रुपये तथा एससी, एसटी और दिव्यांग ...