मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर। पीएचडी पोर्टल खोलने को छात्र हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा ने छात्र हित में बताया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संकेत मिश्रा ने रविवार को बयान जारी कर इस मामले में कुलपति का समर्थन किया है। कहा कि कुलपति दिन-रात एक करके छात्र हित में कार्य कर रहे हैं। उसी कड़ी में मेधावी छात्रों के लिए यदि उन्होंने पोर्टल खोला है तो इससे छात्र को लाभ होगा न कि उनका अहित होगा। कहा कि जो लोग कुलपति का विरोध कर रहे हैं वे छात्र हित की बात नहीं कर रहे हैं। वे अपने हित की बात कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...