मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- बिहार के विश्वविद्यालयों में कौन-सा शोध हो रहा है, यह अब सार्वजनिक होगा। लोकभवन ने सभी विश्वविद्यालयों को इसका निर्देश दिया है। पीएचडी के रेगुलेशन के तहत सभी विश्वविद्यालयों को अपने यहां होने वाले रिसर्च को विवि की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। शोध के दोहराव पर अंकुश लगाने के लिए लोकभवन ने यह निर्देश सभी विश्वविद्यालयों को दिया है। विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर सभी शोध के टॉपिक अपलोड किये जाएंगे जिससे पता चल सकेगा कि किस विश्वविद्यालय में किस विषय में कौन से टॉपिक पर शोध किया जा रहा है। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि लोकभवन की यह बेहतर पहल है। इससे छात्रों को भी फायदा होगा।विश्वविद्यालयों में गाइड के नाम किये जाएंगे सार्वजनिक सभी विश्वविद्यालयों में शोध गाइड के नाम भी सार्वजनिक होंगे।...