पीएचडी नामांकन में नेट, जेआरएफ, गेट अभ्यर्थियों के लिए खुला पोर्टल
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीएचडी नामांकन में नेट, जेआरएफ, गेट अभ्यर्थियों के लिए फिर से पोर्टल खोलने का आदेश दिया गया है। दो से 10 अप्रैल तक इन अभ्यर्थियों से आवेदन लेने का निर्देश जारी किया गया है। इस निर्देश के विरोध में गुरुवार को छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। छात्र संगठनों ने इसे छात्रों के हित पर प्रहार बताते हुए आदेश रद्द करने की मांग की है। इसके विरोध में छात्र देर शाम कुलपति से भी मिलने पहुंचे।पैट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए दो अप्रैल से कागजात का सत्यापन शुरू करना था। इसी बीच शाम में विवि ने एक पत्र जारी कर दिया। इसे कॉलेजों और विभागाध्यक्षों को भेजा गया है। निर्देश दिया गया है कि दिसंबर 2024, जून 2025 और दिसंबर 2025 में उत्तीर्ण छात्रों के लिए दोबारा पोर्टल खोला जा रहा है। के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.