हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 3 -- PhD eligibility : बिहार के विश्वविद्यालयों में पीएचडी में दाखिले के पात्रता नियम और सख्त कर दिए गए हैं। सभी विश्वविद्यालयों को पीएचडी ऑर्डिनेंस और पीएचडी रेगुलेशन 2026 के प्रावधानों के अनुरूप ही दाखिला लेने को कहा गया है। साथ ही लंबित दाखिला प्रक्रिया को जल्द पूरा करने और आगे की प्रवेश प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार को विश्वविद्यालयों में पीएचडी दाखिले की प्रक्रिया को लेकर लोकभवन ने सख्त निर्देश जारी किये हैं। पीएचडी में नेट की पात्रता को लेकर भी स्पष्ट व्यवस्था की गयी है। जिस वर्ष अभ्यर्थी ने नेट उत्तीर्ण किया है, उसे उसी वर्ष के दाखिला चक्र के लिए पात्र माना जायेगा। उदाहरण के तौर पर 2024 सत्र में दाखिले के लिए नेट-2024 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को पात्र माना जायेगा। न...