पीएचडी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रांची, अक्टूबर 3 -- नामकुम, संवाददाता। खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी के पीएचडी छात्र प्रथमेश रायपुरे की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महाराष्ट्र का रहने वाला था और संस्थान में पीएचडी के दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह करीब डेढ़ साल से संस्थान में रह रहा था। घटना के बाद संस्थान और हॉस्टल में हड़कंप मच गया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार शाम प्रथमेश के परिजनों ने हॉस्टल की मैट्रन को फोन कर उससे बात कराने को कहा। परिजनों ने बताया कि प्रथमेश उनका फोन नहीं उठा रहा है। मैट्रन उसके कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद प्रबंधन ने दरवाजा तोड़ा। अंदर प्रथमेश बेसुध पड़ा मिला। उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.